Margdata Trust Logo
Register Now
+91 9250348657
margdatatrust2025@gmail.com
Regd. Under Indian Trust Act 1882, Regd.No.: 85/2025
Margdata Trust Logo Mobile
Regd. Under Indian Trust Act 1882, Regd.No.: 85/2025
Community support in action
निःशुल्क सदस्यता
पंजीकृत ट्रस्ट
हमारे बारे में जानें

मार्गदाता क्या है?

मार्गदाता ट्रस्ट (Margdata Trust) "सबका सहयोग, सबके लिए सहयोग और सबके द्वारा सहयोग" की भावना पर आधारित एक स्वयं सहायता समूह है। हमारा उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाना है।

ट्रस्ट से जुड़े किसी वैधानिक सदस्य के असामयिक निधन की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सभी सदस्य आर्थिक सहयोग करते हैं। यह आर्थिक सहयोग सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में सभी सदस्यों द्वारा भेजा जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल, विश्वसनीय एवं पूर्णतः पारदर्शी बनी रहती है।

ट्रस्ट के सुचारु संचालन, प्रबंधन तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रत्येक सदस्य से वार्षिक व्यवस्था शुल्क ₹50 निर्धारित है, जो वर्ष में एक बार मार्गदाता ट्रस्ट के खाते में जमा किया जाता है।

इस वार्षिक व्यवस्था शुल्क का उपयोग ट्रस्ट के प्रचार-प्रसार, मेधावी, निर्धन, अनाथ एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग, आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के उपचार में सहयोग, वस्त्र एवं कंबल वितरण, दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, वृक्षारोपण तथा विभिन्न अवसरों पर शीतल पेयजल एवं भोजन वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाता है।

सदस्य बनें और समाज में सहयोग की नई मिसाल स्थापित करें।

₹50 वार्षिक व्यवस्था शुल्क से जनकल्याणकारी कार्यों में योगदान दें।

Purpose & Direction

हमारा Mission & Vision

मार्गदाता ट्रस्ट के लक्ष्य, दृष्टि और कार्यप्रणाली को समझें।

Mission — उद्देश्य

मार्गदाता ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में सामूहिक सहयोग की व्यवस्था स्थापित करना है ताकि संकट के समय किसी भी सदस्य के परिवार को अकेला न रहना पड़े।

  • पारस्परिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना
  • आर्थिक संकट से प्रभावित परिवारों को सहायता
  • सामाजिक सुरक्षा का मजबूत नेटवर्क बनाना
  • एकता और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करना
  • जरूरतमंद परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता

Vision — दृष्टि

मार्गदाता ट्रस्ट का विजन एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति को यह विश्वास हो कि कठिन समय में समाज उसके साथ खड़ा है।

ट्रस्ट का लक्ष्य है कि देश के अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें और सहयोग की इस व्यवस्था को और मजबूत बनाएं। "सबका सहयोग, सबके लिए सहयोग, सबके द्वारा सहयोग" की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।

"पारस्परिक सहयोग भावना से परस्पर सहयोग करें।"
Membership Eligibility

सदस्य कौन बन सकता है?

18 से 55 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक इस अभियान से जुड़ सकता है।

केंद्रीय विभाग

रेलवे, डाक, एयरफोर्स एवं समस्त केंद्रीय विभागों के सरकारी कर्मचारी / अधिकारी / संविदा कर्मचारी।

शिक्षा क्षेत्र

विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, मदरसों के सरकारी या प्राइवेट शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी।

स्वास्थ्य / तकनीकी

डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य तथा अन्य सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी।

प्राइवेट सेक्टर

प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी, प्रोफेशनल तथा स्व-रोजगार करने वाले व्यक्ति।

व्यापार क्षेत्र

व्यापारी, उद्यमी, दुकानदार या अन्य व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े योग्य नागरिक।

आयु सीमा

न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 55 वर्ष — कोई शुल्क नहीं, सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क।

Why Join Us

जुड़ने के लाभ

मार्गदाता ट्रस्ट से जुड़कर आप समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।

Join Free Today
01

सकारात्मक योगदान

समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का सुनहरा अवसर।

02

जरूरतमंदों की मदद

जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का एक विश्वसनीय माध्यम।

03

मजबूत सहयोग नेटवर्क

सदस्यों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद सहयोग नेटवर्क।

04

सामूहिक आर्थिक सहायता

संकट के समय सामूहिक सहयोग से तत्काल आर्थिक सहायता।

05

सामाजिक एकता

समाज में सहयोग, विश्वास और एकता की भावना को बढ़ावा।

सामाजिक पहल

रक्तमित्र परिवार

मार्गदाता ट्रस्ट की जनकल्याणकारी रक्तदान मुहिम — जहाँ हर सदस्य एक रक्तमित्र है।

"अगर आप सहमति से खून ले सकते हैं, तो सहमति से खून देने के लिए भी तैयार रहें।"

जब भी जरूरत हो, आपका रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है।

रक्तमित्र परिवार क्या है?

रक्तमित्र परिवार, मार्गदाता ट्रस्ट की एक सहयोग आधारित व्यवस्था है जिसका उद्देश्य है कि ट्रस्ट के किसी भी सदस्य को आवश्यकता पड़ने पर रक्त के लिए भटकना न पड़े। यह व्यवस्था केवल मार्गदाता ट्रस्ट के वैधानिक सदस्यों के लिए उपलब्ध है।

यह व्यवस्था कैसे काम करती है?

किसी जिले में यदि किसी सदस्य को रक्त की आवश्यकता हो तो उसी जिले का कोई अन्य सदस्य स्वेच्छा से रक्तदान करता है। रक्त प्राप्त करने वाले सदस्य की नैतिक जिम्मेदारी होती है कि भविष्य में जब किसी अन्य सदस्य को जरूरत हो, वह स्वयं या अपने माध्यम से उस आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग करे।

इससे क्या लाभ होगा?

हर जिले में रक्तदाताओं का एक सक्रिय नेटवर्क तैयार होता है। समय के साथ प्रत्येक जिले में 24×7 रक्त उपलब्धता की मजबूत व्यवस्था बनती रहेगी — बिना किसी अहसान, सिफारिश या फीस के।

किसी का अहसान नहीं
किसी की सिफारिश नहीं
किसी प्रकार की कोई फीस नहीं
केवल आपसी सहयोग और जिम्मेदारी
जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता
रक्त के लिए भटकने की समस्या का स्थायी समाधान

मार्गदाता सोशल नेटवर्क (MSN)

परस्पर सहयोग भावना से परस्पर सहयोग करे।

सबका सहयोग, सबके लिए सहयोग, सबके द्वारा सहयोग

Active

बेटी विवाह सहयोग अभियान

मार्गदाता ट्रस्ट के सदस्यों के परिवारों में शुभ अवसरों पर सामूहिक सहयोग और सहभागिता की एक विशेष योजना। खुशी के पलों को और भी यादगार बनाने के लिए पूरा परिवार एकजुट होगा।

अभी उपलब्ध है
Active

सामाजिक सेवाएँ

शिक्षा सहायता, निःशुल्क कोचिंग, चिकित्सा सहयोग, वस्त्र वितरण, वृक्षारोपण और दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने जैसी सामाजिक सेवाओं को और अधिक व्यापक रूप से संगठित किया जाएगा।

Active

आकस्मिक निधन सहयोग योजना

किसी वैधानिक सदस्य के असामयिक निधन की स्थिति में उसके परिवार को सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। यह राशि सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में स्थानांतरित होती है — पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया।

अभी उपलब्ध है
Easy Registration

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

मार्गदाता ट्रस्ट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है — केवल 4 आसान चरणों में।

वेबसाइट पर जाएं

अपने ब्राउज़र में www.margdata.in खोलें।

नियम पढ़ें

सदस्यता के सभी नियम एवं शर्तों को ध्यान से पढ़ें और समझें।

फॉर्म भरें

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी दें।

सदस्य बनें

रजिस्ट्रेशन पूरा करें और सहयोग की इस श्रृंखला का हिस्सा बनें।